प्रदेश सरकार ने आईएएस रणवीर चौहान को दी उद्यान विभाग की भी जिम्मेदारी, भ्रस्टाचार के चलते उद्यान निदेशक बवेजा को हटाया,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- भ्रष्टाचार के आरोपों में हटाए गए उद्यान विभाग के निदेशक रहे बवेजा के स्थान पर उद्यान विभाग की जिम्मेदारी अब आईएएस रणवीर चौहान को दी गई है। वे वर्तमान में कृषि विभाग के अपर सचिव भी हैं। उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर बवेजा पर सवाल खड़े होते रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए बवेजा को निलंबित कर दिया था। उस पर उत्तरकाशी की एक नर्सरी को अनैतिक लाभ पहुँचाने का आरोप था। शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है। सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी किए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व डा० हरमिन्दर सिंह बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड को निलम्बित करते हुए उन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। Post navigation हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी मामले पर दिया बड़ा फैसला, राज्य सरकार को लगाई फटकार, महापंचायत पर लगाई रोक राज्य सरकार से 3 हफ्तों में मंगा जवाब,,,,,, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आज लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होकर कहीं यह बात,,,,