कोटद्वार यातायात पुलिस ने लालबत्ती चौक पर यातायात नियंत्रण के साथ ईमानदारी की मिशाल फिर कायम की है। आज दिनांक 17-11-2024 की प्रातः 10:40 बजे के लगभग प्रवीण सिंह रावत निवासी पदमपुर कोटद्वार का लालबत्ती चौक पर सेल फोन रेडमी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये का, जो रास्ते में गिर गया था। इस फोन को लालबत्ती चौक पर मुस्तैद है0का0 टीपी विपिन राणा को ट्रैफिक व्यवस्था ड्यूटी दौरान मिला उक्त सेल फोन को उसके प्रयोगकर्ता/मालिक प्रवीण रावत उपरोक्त को भली भांति पूछ-ताछ कर अ0उ0नि0यातायात सन्तोष कुमार की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन प्राप्त होने के उपरांत प्रवीण रावत द्वारा उत्तराखंड पुलिस की मानवता भरे इस ईमानदारी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए प्रशंसा की गई। वहीं चौक पर आमजनों द्वारा पुलिस के प्रति धन्यवाद प्रकट किया गया। Post navigation कोटद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी, प्रतिबंधित दवाई मिलने पर की कार्यवाही कोटद्वार ARTO ने 5 ट्रेक्टर ट्रॉली किए जब्त, कृषि कार्य में पंजीकृत होकर व्यवसायिक प्रयोग में लाए जा रहे थे ट्रैक्टर