जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर आज सहायक परिवहन कार्यालय कोटद्वार की टीम द्वारा कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का व्यावसायिक प्रयोग करने के संबंध में कार्यवाही की गई है। ARTO कोटद्वार शशि दूबे ने बताया कि आज चैकिंग के दौरान ऐसे पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए, साथ ही एक निजी वाहन भी पकड़ा गया जिसका व्यावसायिक कार्यों में उपयोग किया जा रहा था। ARTO ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर लोड सहित अन्य सभी मामलों में भी चैकिंग करते हुए कार्यवाही लगातार जारी है। Post navigation कोटद्वार ट्रैफिक पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल वापस पहुंचाया, पेश की ईमानदारी की मिशाल पौड़ी जनपद के आकाश मधवाल बने करोड़पति, IPL के लिए राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा