कोटद्वार नगर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, ये मामला शराबियों की हैवानियत और महिला सुरक्षा से जुड़ा है। दरअसल कल शाम एक स्थानीय महिला अपने बेटे के साथ K-Pride मॉल तड़ियाल चौक में मूवी देखने गयी थी। महिला ने पुलिस को बताया की मूवी खत्म होने के बाद जब महिला और उनका बेटा K-Pride मॉल की लिफ्ट से नीचे जाने लगे। उसी समय चार पाँच युवक लिफ्ट में और घुस गए, जो शराब के नशे में धुत थे। जिनमे से तीन युवक जबरदस्ती महिला के ऊपर गिरने लगे, और छेड़खानी करने लगे। महिला के बेटे द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसे भी नीचे चल कर देख लेने की बात कही और उससे मार पीट करने लगे और गालियां देने लगे। महिला ने बताया की ये तीनों आपस में एक दूसरे का नाम लेकर बात कर रहे थे जिसमे इनका नाम राहुल, पंकज बिष्ट और संदीप चौहान सम्बोधित कर रहे थे। बाकियों के नाम महिला को नही पता चल पाए। बताया की इसके बाद तीनों युवकों ने बेटे के साथ हाथापाई की वो जाते-जाते दोनो माँ बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने ये भी बताया की जिस समय वो शिकायत करने थाने जा रही थी तब भी वो इनका पीछा कर रहे थे। जिसके बाद महिला रास्ता बदलकर अपने बेटे संग थाने पहुंची। महिला ने बताया की पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा और उनकी तलाश शुरू का दी। जिनमे से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है और बाकियों की तलाश जारी है। Post navigation कोटद्वार में 28 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस कोटद्वार में कार मालिक को हेलमेट न लगाने का पहुंचा ऑनलाइन चालान। कार कोटद्वार में, चालान देहरादून में