लैंसडाउन में एक टूरिस्ट और गाइड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि एक हफ्ता पहले नवदीप पवार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी रावली कला थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद द्वारा कोतवाली लैंसडाउन पर तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ टिप एंड टॉप लैंसडाउन घूमने आया था। इसी बीच उसके द्वारा फोन पर अपने ड्राइवर से बात की जा रही थी जिस दौरान उसके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए। जिसको लेकर लैंसडाउन के एक टूरिस्ट गाइड द्वारा नवदीप पंवार व उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट की गई। जिसमें उसकी बाएं हाथ की उंगली में फैक्चर हो गया, तहरीर के आधार पर धारा 115(2)/117(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना प्रचलित है। हालांकि इस मामले में स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि इस मामले की शुरुआत टूरिस्ट द्वारा की गई थी, गाइड ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर अपशब्द बोलने से रोका तो दोनों टूरिस्ट लैंसडाउन के गाइड पर हावी हो गए जिसके बाद ये मामला बढ़ता चला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation कोटद्वार की दिव्यांशी का इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट (एजुकेशन ऑफिसर)पद पर हुआ चयन, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं कोटद्वार में निराश्रित गौवंश से बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर जल्द होगा अनशन, सीएम को भेजा पत्र