कोतवाली कोटद्वार में राकेश सिंह रावत पुत्र बचन सिंह रावत निवासी- दुर्गापुरी कोटद्वार व राजेश भट्ट पुत्र कमलेश्वर प्रसाद, निवासी-निम्बूचौड़, कोटद्वार के द्वारा सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारी मोटर साईकिल चोरी कर ली है, इस सूचना के आधार पर थाना कोटद्वार पर मु0अ0स0-176/24, 177/24, धारा- 379 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने के साथ-साथ अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु सैकड़ो सी.सी.टी.वी कैमरों को चेक किया गया जिनकी मदद से पता चला कि 03 लड़के चोरी की मोटर साइकिल लेकर मोटाढाक की तरफ से कौड़िया होते हुए नजीबाबाद की ओर जा रहे हैं। तत्पश्चात गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर बी.ई.ल रोड़ पर के पास जाकर उक्त चोरी की घटनाओं मे संलिप्त तीनों लड़कों को BEL सुखरो पुल से आगे बन्द पडी सरिया फैक्ट्री के पास से चोरी हुये वाहन मो0सा0 पल्सर सं0- UK 16A 9409 व मो0सा0 पल्सर सं0- HR 60 G6045 के इंजन के साथ दिनांक- 04.07.2024 को संरक्षण में लिया गया। पकड़े गए तीनों ही लड़के नाबालिग है जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर सी.डब्लू.सी के समक्ष काउंसलिंग करवाकर उनके माता-पिता के संरक्षण में दिया गया। चोरी किये गये वाहनों का विवरण 1- मो0सा0 रजिस्ट्रेशन न0- UK 16A 9409 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 176/24, वादी राकेश सिंह रावत 2- मो0सा0 रजिस्ट्रेशन न0- HR 60G 6045 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 177/24, वादी राजेश भट्ट बरामद किये गये वाहनों का विवरण 1- मो0सा0 पल्सर 220CC रंग नीला बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर की ईंजन न0 DKYCHM05899 व चेसिस न0 MD2A13EY2HCM29503, मु0अ0सं0- 176/24 2- मो0 सा0 का इंजन जिस पर इंजन नम्बर DHZRGA39451, मु0अ0सं0- 177/24 नाम पता अभियुक्त 03 विधि विवादित किशोर नाबालिग (पुलिस टीम) 1. उपनिरीक्षक श्री विनोद कुमार 2. उपनिरीक्षक श्री मेहराजुद्दीन 3. आरक्षी 425 श्री चन्द्रपाल 4. आरक्षी 294 श्री सतीश शर्मा Post navigation डीएम पौड़ी आशीष चौहान को उत्कृष्ठ और अभिनव कार्यशैली के लिए रेडियो गढ़वाणी द्वारा “नागरिक सम्मान” प्रदान किया गया कोटद्वार में निर्धन, असहाय, अनाथ बच्चियों का होगा उज्ज्वल भविष्य। विधायक ऋतु खंडूड़ी के प्रयास हुए सफल