उत्तराखंड की हसीन वादियों में हनीमून मनाने आए नव दंपति का हुआ विवाद, पति-पत्नी को छोड़कर पहुंचा घर, पत्नी ने बुलाई पुलिस,,,,,,, ABPINDIANEWS,नैनीताल- शादी के एक हफ्ते बाद यहाँ हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे उत्तर प्रदेश के नव दंपति में किसी बात को लेकर ऐसी कहासुनी हुई कि बात बढ़ते बढ़ते गंभीर विवाद बन गया, तो गुस्से में आया युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर वापस घर चला गया। पति के जाने के बाद परेशान पत्नी ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी और अब पुलिस ने नव विवाहित को घर भेजने का इंतजाम कर रही है। पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल हनीमून मनाने आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर खूब मस्ती की। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि विवाद में बदल गई, आलम यह था कि पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी जिद में अड़े हुए थे। आखिरकार गुस्से में आए पति अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़ वापस घर को चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो परेशान महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी। Post navigation आज G20 के क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में उत्तराखंड के उत्पादो ने बिखरा जलवा, बिच्छू घास की जैकेट ने खींचा सभी मेहमानों का ध्यान,,,, उत्तराखंड आज डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने किस जिले में किया औचक निरीक्षण, जिला और मेला अस्पताल में खामियों देख लगाई फटकार,,,,