राजधानी देहरादून में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट CPU पुलिस ने बीते 16 अगस्त को एक बाइक का चालान किया है। जिसमे बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाने, वाहन चलाते समय फोन पर बात करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धाराएं लगाई है। जबकि जिस गाड़ी नंबर का चालान हुआ है वो कोटद्वार निवासी आर्टिगा कार का मालिक है और ये वाहन बाइक नही कार है। चालान की पीडीएफ फाइल में भी बाइक का नंबर और चालान में दर्शाया गया नंबर अलग है, इस मामले में गलती पुलिस की है ये साफ दिख रहा है। ये चालान सीपीयू सब इंस्पेक्टर संजीव त्यागी द्वारा किया गया है। सोचने की बात है पुलिस की अपनी इस तरह की गलती के लिए किसी भी आम आदमी को अब राजधानी देहरादून में आकर चक्कर लगाने पड़ेंगे, जिसमे पैसा और समय दोनो ही खर्च होगा। जल्दबाजी में पुलिस द्वारा किए जा रहे इस तरह के चालान से सीपीयू फिर सुर्खियों में आ गई है। Post navigation कोटद्वार में शर्मनाक घटना, K-Pride मॉल की लिफ्ट में 3 शराबियों ने महिला से की छेड़छाड़। बेटे के विरोध करने पर उसे भी पीटा। मुकदमा दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार कोटद्वार वाइनशॉप में एक ही नंबर के एक से ज्यादा नोट। बैंक में पैसे जमा करते समय हुआ खुलासा, पुलिस को नही दी कोई तहरीर