भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर श्री बद्री विशाल की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद,,,,,,, बदरीनाथ- दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई। बदरीनाथ केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की संख्या बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक 15,24,798 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। वहीं, सोमवार तक कुल 16,09,913( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। Post navigation उत्तराखंड मोदी पहले करेंगे आदि कैलाश के दर्शन, फिर लेंगे जागनाथ बाबा से आशीर्वाद, जानिए पूरा कार्यक्रम,,,,, उत्तराखंड राजभवन से उत्तराखंड संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल अधिनियम संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी,,,,,,