उत्तराखंड हल्द्वानी की कृतिका पांडे को सोनी टीवी ने सीरियल में दिया मुख्य किरदार, आईए जानते हैं कौन है यह कृतिका पांडे,,,,,, हल्द्वानी: पहाड़ के कई ऐसे युवा है जो मायानगरी तक पहुंच कर सफलता की अलग कहानी लिखते नजर आते हैं। ऐसी ही एक कहानी है, हल्द्वानी निवासी कृतिका पांडे की। मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली कृतिका मशहूर कुमाऊंनी गायिका लता पांडे की पुत्री है। एफटीआईआईआई से एक्टिंग में स्नातक करने के बाद कृतिका पांडे लगातार थिएटर से जुड़ी रही। उन्होंने सोनी टीवी के मशहूर शो “कही–अनकही” के लिए टाइटल सॉन्ग भी लिखा है। गीत लेखन में 200 से ज्यादा गाने रचने वाली कृतिका पांडे अब ऐक्टिंग के क्षेत्र में भी अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। Post navigation उत्तराखंड सिखों के प्रमुख धर्म स्थल हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कल विधिवत होंगे कपाट बंद,,,,,,, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे बुधवार 11/10/2023