कल शुक्रवार शाम कुमांऊ के मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर शल्ट थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमे भाजपा नेता की कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी सहित उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अमित नेगी शुक्रवार सुबह कोटद्वार में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे। दिन में वह अपनी भाभी किरन देवी, सास सास सरोज देवी व पांच माह के भतीजे को लेकर कोटद्वार भाबर के घमंडपुर स्थित आवास से अपनी कार से निकले थे।

उन्हें धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाना था। जिसके लिए उन्होंने रामनगर के मर्चूला होते हुए जाना ठीक समझा। अल्मोड़ा जिले की शल्ट थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। शल्ट पुलिस ने राहत व बचाव कार्य कर उन्हें खाई से निकालकर पास के अस्पताल भेजा, जहां पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में अमित नेगी सहित तीनों लोग बुरी तरह से घायल हैं। जिन्हे अस्पताल के भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *