राजधानी देहरादून के कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में छुट्टी पर चल रही महिला पुलिसकर्मी सहित तीन पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे थे। इसी दौरान विकासनगर के भीमावाला क्षेत्र में दो युवकों ने मोटरसाइकिल से पुलिसकर्मियों की कार को रफ ड्राइविंग करते हुए ओवरटेक किया। टोकने पर युवक आग बबूला हो गए और उसके बाद अपने साथियो को बुलाकर कार सवार सभी लोगो को बेरहमी से पीटने लगे। तस्वीरो को देखिये कैसे ये लोग बेरहमी से युवकों सहित महिला को पीटने में लगे। गुंडागर्दी करने वाले इन युवकों ने कार के शीशे तक तोड़ डाले। पीड़ित पुलिसकर्मियों ने कोतवाली पहुँचकर आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। Post navigation पौड़ी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर पुलिस, जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी पौड़ी जिले के इंस्पेक्टर जनक पंवार का DSP पद पर प्रमोशन, SSP ने UPS का बैज लगाकर दी शुभकामनाएं