“उत्तराखंड मौसम अपडेट” मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज इन 6 जिलों के लिए किया भारी बारिश का अलर्ट जारी,,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। Post navigation “उत्तराखंड” प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने हेतु धामी का अथक प्रयास, 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से करेगे आगाज,,,,,, उत्तराखंड” टिहरी झील मे आज से लगेगा रोमांच का मेला, रोमांस का मजा लेने हेतु देश के कई खिलाड़ी पहुंचे टिहरी,,,,,