पौड़ी जनपद में 7 नगर निकायों के 107 वार्डों में 187 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जिसमे नगर निगम श्रीनगर के 40 वार्डो में 43 मतदान स्थल, नगर निगम कोटद्वार के 40 वार्डो में 108 मतदान स्थल बनाये गये हैं। जबकि नगर पालिका पौड़ी के 11 वार्डो में 20 मतदान केंद्र और दुगड्डा के 04 वार्डो में 04 मतदान स्थल बनाये हैं। वहीं नगर पंचायत थलीसैंण के 04 वार्ड में 04 मतदान केंद्र, सतपुली के 04 वार्ड में 04 स्थल और जौंक के 04 वार्ड में 04 मतदान स्थल बनाये गये हैं। इसके साथ ही सभी जगह चुनाव निशान भी आवंटित कर दिए गए है जिनमें कोटद्वार मेयर प्रत्याशी महेश नेगी बहुजन समाज पार्टी को हाथी, रंजना रावत कांग्रेस को हाथ, शैलेन्द्र रावत को कमल, महेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड क्रांति दल को कप और प्लेट, गोपाल कृष्ण बर्थवाल निर्दलीय को टॉर्च और महेंद्र पाल सिंह रावत निर्दलीय प्रत्याशी को गेस सिलेंडर चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी के अनुसार कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में कुल महिला मतदाता 60 हजार है, जबकि पुरूष मतदाता 58 हजार 700 है, वही थर्ड जेंडर के 26 मतदाता है। Post navigation पौड़ी पुलिस का गांव-गांव व स्कूल, कॉलेजों में पहुंचकर स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को जागरूक करने की पहल रही जारी कोटद्वार के सुपर मॉम सीजन-3 में कई माताओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग, देश भर के अलग अलग राज्य के लोक नृत्य प्रस्तुत किए, K & B डांस क्लास ने किया आयोजन