कोटद्वार के आज सुपर मॉम सीजन 3 का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा देश के कई राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कोटद्वार ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल द्वारा किया गया। जिसमें पहाड़ से लेकर मैदान तक की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। K n B डांस क्लास का संचालन करने वाली किरण कुकरेती और बबीता कुकरेती द्वारा पिछले 3 सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों से महिलाएं प्रतिभाग करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि महिलाओं की ड्यूटी कभी खत्म नहीं होती वो जॉब करने के बाद घर पर भी पूरा समय देती है और जॉब से पहले घर से पूरा काम करके निकलती है। बताया कि महिलाएं परिवार के हर एक सदस्य के बारे में सोचती है, ऐसे में अपना कीमती समय देकर इस कार्यक्रम में आने वाली सभी प्रतिभागी महिलाओं और आयोजकों का धन्यवाद दिया और हमेशा अपने स्तर से पूरा सहयोग करने की बात कही। Post navigation जानिए कोटद्वार में सभी प्रत्याशियों को मिले सिंबल, थर्ड जेंडर सहित महिला-पुरुष वोटरों की संख्या, कुल पोलिंग बूथ की संख्या कोटद्वार में “बलूनी पब्लिक स्कूल” का वार्षिकोत्सव संपन्न, कोटद्वार से लेकर देश-विदेश तक स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे बलूनी के छात्र