लगातार बढ़ रही ठंड के चलते शीतलहर से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान खुद गांव गांव तक जाकर लोगों की मदद करने पहुंच रहे है। आज मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी ने डूंगरी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल, आर्थिक सहायता और मिठाई बांटी और उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए गांव में पेयजल आपूर्ति में समस्या, स्कूल के पास गुजर रही विद्युत लाइन के पास पेड़ों की लापिंग, गांव की सड़क पर पुलिया निर्माण और स्कूल मार्ग के क्षतिग्रस्त पुस्ता के पुनर्निर्माण से संबंधित अपनी मांगों से अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने कानूनगो को निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं की तत्काल जांच कर समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें। Post navigation कोटद्वार में युवक ने की पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, वीडियो वायरल। पुलिस समझाती रही युवक भिड़ता रहा पौड़ी जनपद में नए साल के आगमन पर होटल, रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की चेकिंग। पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ देने को निर्देशित किया