कोटद्वार में आज एक युवक ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। सूत्रों के अनुसार आज शाम कोटद्वार कोतवाली को 112 एमरजेंसी नंबर पर पटेल मार्ग में दो लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंची, इसी बीच झगड़ा करने वाले युवक ने पुलिस से भी बतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस युवक को गाड़ी से थाने लाने लगी, पुलिसकर्मियों के काफी समझाने के बाद भी युवक बत्तीमीजी करता रहा और पुलिस की गाड़ी का सीसा भी फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है। Post navigation पौड़ी जनपद के जयहरीखाल में जनता चौपाल का हुआ आयोजन, सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश पौड़ी डी.एम. खुद गांव-गांव पहुंचकर ठंड से पीड़ित लोगों को पहुंचा रहे मदद। कंबल, मिठाई और आर्थिक सहायता प्रदान की