पौड़ी जनपद के जयहरीखाल में आज संस्कृत, शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में “सरकार जनता द्वार” कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सचिव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो तय समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। चौपाल में कुलदीप बिष्ट ने नौगांव ग्राम सभा में उनके होमस्टे का पंजीकरण न होने, उमानंद ने रास्ता बंद होने, शिवानी ने मैंदोली मोटर मार्ग का मुआवजा सहित कई शिकायते प्राप्त हुई, जिसको लेकर सचिव ने संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चौपाल में अंडर ट्रेनिंग IAS और लेंसडौन तहसीलदार दीक्षिता जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, पेयजल से अजय बेलवाल, BEO अमित कुमार चंद, BDO रवि सैनी, SDO विद्युत चंद्रमोहन सिंह, पशु चिकित्साधिकारी अमित कुमार, लेंसडौन थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम, सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। Post navigation कोटद्वार पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार, देश भर के युवाओं को ठगता था गैंग कोटद्वार में युवक ने की पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, वीडियो वायरल। पुलिस समझाती रही युवक भिड़ता रहा