कोटद्वार में पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। दरअसल मयंक नेगी ने कोटद्वार थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि दिल्ली निवासी सतीश कुमार और राजकुमार बैनर्जी उर्फ सुब्रुतो द्वारा उन्हें रेलवे मे नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और रेलवे का ID कार्ड देकर उनसे तीस लाख सत्तर हजार रुपए ठग लिए गये हैं। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त सतीश कुमार और सुब्रतो रॉय को दबिश देकर कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच और बयान में पाया कि इस गिरोह में छोटू पासवान नाम का व्यक्ति भी शामिल है, जिसकी तलाश में कोटद्वार पुलिस टीम दिल्ली, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में छोटू को सर्विलांस की मदद से ढूंढती रही और झारखंड निवासी छोटू पासवान गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले के खुलासे में ये भी पता चला कि ये गैंग देश भर के कई राज्यों में इसी तरह सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करता है। Post navigation लैंसडौन, दुगड्डा में नए साल पर आने वाले पर्यटकों की गाड़ियों की चैंकिंग। नशे और दुर्घटना से नए साल की शुरुआत न होने को लेकर पुलिस अलर्ट पौड़ी जनपद के जयहरीखाल में जनता चौपाल का हुआ आयोजन, सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश