कोटद्वार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है, आज कोटद्वार के गोविंद नगर स्थित एक व्यापारी के घर में अचानक एक बदमाश चक्कू लेकर घुस गया, व्यापारी की पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे धक्का मारकर उसे गिरा दिया और शोर मचाने लगी। इस दौरान शोर मचाने पर चक्कूबाज वहां से भाग निकला। व्यापारी पारस भाटिया ने बताया कि इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके अलावा मामले की तहरीर भी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Post navigation कोटद्वार में बेसमेंट का मामला कई लोगों ने डाला सीएम पोर्टल पर। बारातघाट, शराब बार, रेस्टोरेंट, जिम, हॉस्पिटल सभी पर कार्यवाही की मांग। कांग्रेसी नेताओं के कॉम्प्लेक्स भी शामिल, इसलिए खामोश। भाजपा नेताओं का भी नही आया कोई बयान कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निःशुल्क 01 एकड़ भूमि प्रदान करने पर कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने जताया आभार