“उत्तराखंड मौसम अलर्ट” मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट किया जारी,,,,,, ABPINDIANEWS,देहरादून- प्रदेश में देहरादून समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार देहरादून में तीन डिग्री गिरा तापमान तीन दिन बाद दून में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी। Post navigation उत्तराखंड मे बढा डेंगू का खतरा, एक दिन में मिले 30 मरीज, किन इलाकों में आए सबसे ज्यादा केस,,,,,,,,, उत्तराखंड चार धाम यात्रा रूट पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा ट्रक, उक्त घटना के चलते बाल बाल बची कई जाने,,,,,,,