“उत्तराखंड दुखद समाचार” भीषण सड़क हादसे में बोलेरो कैम्पर हुई दुर्घटनाग्रस्त ,सभी सवारियो की मौत,SDRF ने सभी शव किए बरामद,,,,,,, देहरादून – चकराता क्षेत्रान्तर्गत मीनस के पास दुखद हादसा, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से SDRF ने बरामद किए सभी शव। आज 14 अक्टूबर 2023 को तहसीलदार चकराता द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट त्यूणी में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सतेंद्र रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त घटनास्थल पर एक बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतकों के विवरण:- राकेश कुमार पुत्र श्री सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक) सुरजीत सिंह पुत्र श्री जगत राम, 35 वर्ष श्याम सिंह पुत्र श्री भागमल, 48 वर्ष उपरोक्त सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है। रेस्क्यू टीम का विवरण:- मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह आरक्षी दिनेश चौहान आरक्षी धजवीर चौहान आरक्षी बारू चौहान आरक्षी महेंद्र चौहान पेरामेडिक्स गौरीदत्त शर्मा उपनल चालक भूपेंद्र सिंह Post navigation उत्तराखंड युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, युवाओं को मिलेगा 244 पदों पर नौकरी पाने का मौका,,,,,, उत्तराखंड अपने मातहतों से मारपीट और अभद्रता करने वाले ARTO रत्नाकर सिंह के खिलाफ विभाग ने लिया एक्शन, हरिद्वार से बागेश्वर किया तबादला,,,,,,,,