“उत्तराखंड” मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में किया भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में सितंबर माह में अब तक 91.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 116.2 एमएम से 21 फीसदी कम है। गुरुवार को रुद्रपुर में 61, घाट में 36, अल्मोड़ा में 17 और जौलीग्रांट में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। देहरादून में भी गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामने करना पड़ा । गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का 34.8, मुक्तेश्वर का 22.5 और नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया Post navigation उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा अंतिम मौका, छात्रों की सुविधा हेतु खुलेगा पोर्टल,,,, उत्तराखंड UTET की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक जानकारी एवं सूचना,,,,,