“उत्तराखंड ” शादी का झांसा देकर युवती संग किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज आरोपी हुआ फरार,,,,, ABPINDIANEWS,नैनीताल- मुरादाबाद निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ लाया और शारीरिक संबंध बनाकर युवती को छोड़ फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक युवती ने थाने में दी तहरीर देकर कहा कि पिछले एक साल से युवक संग उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।शनिवार सुबह युवक उसे घुमाने के लिए नैनीताल लाया। हाेटल में कमरा लेकर दाेनों पूरे दिन साथ में रहे। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ होटल के कमरे में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक उसको वापसी में काठगोदाम में छोड़ गया। Post navigation उत्तराखंड राज्य मंत्रीमण्डल द्वारा प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु दी बधाई एंव जताया आभार,,,,, उत्तराखंड “मुन्ना भाई एमबीबीएस” एम्स ऋषिकेश में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे मुन्ना भाई आए पकड़ में, हजारों रुपये बरामद मोबाइल पर दिखा लाखों का लेन-देन,,,,,