उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता हे फेरबदल, पार्टी आलाकमान ने सीएम धामी से मांगी मंत्रियो की फ़ाइनल रिपोर्ट,,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल मैं बड़ा फेरबदल बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांगी मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी। आपको बता दें पार्टी आलाकमान यह पूरा मैसेज है कि कुछ मंत्रियों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रदेश में खराब हो रही है वही मुख्यमंत्री भी जिस तेजी से रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं उनमें भी इन मंत्रियों की वजह से रुकावटें पैदा हो रही है। ऐसे में पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी धामी मंत्रिमंडल से हो सकती है जिनके द्वारा सरकार की छवि पर बट्टा लगाया जा रहा है इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी आंखों को मौका मिल सकता है तीन मंत्रियों की कुर्सी पहले ही खाली है हाल में चंदन राम दास के निधन के बाद चौथी कुर्सी भी खाली हो गई। माना जा रहा है दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है इसका आभास इन मंत्रियों को भी हो गया इनके लिए जून-जुलाई काटना अब भारी होता नजर आ रहा है मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी गई है ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आलाकमान की टेबल पर होगी और बीजेपी के महा संपर्क अभियान की समाप्ति के बाद मंत्रियों की रुखसती का फैसला हो जाएगा। Post navigation उत्तराखंड चम्पावत में यात्रियों से भरी बस रास्ते में पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान,,,,, उत्तराखंड भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस धामी सरकार ने किया अधिकारी को निलंबित, आदेश जारी,,,,,