*पौड़ी पुलिस ने गैंग बनाकर सोने की चेन झपटने वाली राजस्थान की 02 शातिर महिला लुटेरों को धर दबोचा,राजस्थान भागने की फिराक में थी महिला लुटेरे।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह ने शातिर महिलाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के दिए थे सख्त निर्देश।* दो दिन पूर्व बीते शनिवार को कांति देवी पत्नी स्व0 सुरेश सिंह, निवासी मोहनपुर पो0 भागूवाला, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि 03 अज्ञात महिलाओं ने उनसे सोने की चेन झप्पटा मारकर लूट ली है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 157/2024, धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों को क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त महिला अभियुक्ता 1- करिश्मा पुत्री चन्दू, 2- निशा कुमारी पुत्री होती लाल को पुलिनडा तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा महिला अभियुक्ताओं को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्ताओं के द्वारा बताया गया कि उनके साथ एक अन्य महिला सोनी पत्नी विशाल भी थी जो लूट का माल लेकर राजस्थान चली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। नाम/पता अभियुक्ता 1-करिश्मा पुत्री चन्दू निवसी ग्राम -सर्वेश्वर नगर खेलड़ी, जिला दौसा, राजस्थान। 2-निशा कुमारी पुत्री होती लाल निवासी ग्राम नंगला सवाईरामा, तहसील कुमैर, जिला डीग राजस्थान। पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0-157/24, धारा 392 भादवि । पुलिस टीम 1 -उ0नि0किशन दत्त शर्मा 2-म0कानि0 506 नेहा रावत 3-म0कानि0 508 रुबी चौधरी Post navigation उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पांच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किए मनोनित देहरादून से विभागीय कार्य के लिए आए पुलिसकर्मी ने कोटद्वार में जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान