उत्तराखंड में अगले 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, विभाग ने इस बार स्टाफ के अवकाश के भी दिए निर्देश,,,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।14 जुलाई और 15 जुलाई को मौसम को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 16 जुलाई को रविवार पड़ रहा है। इसके बाद 17 जुलाई को हरेला का अवकाश है। यानी चार दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा, इस बार विद्यालयों के स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है। जारी आदेश में उत्तराखंड राज्य के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 और 15 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है, यह अवकाश विद्यार्थियों, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक वर्ग के स्टाफ हेतु भी होगा। इसके अलावा 16 तारीख को रविवार है और 17 जुलाई को हरेला पर्व की पहले से ही छुट्टी घोषित है। Post navigation उत्तराखंड बेहद जद्दोजहद के बाद आयुर्वेद विवि से हटाए गये कुलपति डॉ सुनील जोशी ने अब प्रोफेसर पद पर किया कार्यभार ग्रहण,,,,,, मिशन चंद्रयान-3, अंतरिक्ष में फैला कचरा बजा रहा है खतरे की घंटी, 17 करोड़ पुराने राकेट और बेकार उपग्रहों के टुकड़ों से बढी वैज्ञानिकों की चिंता,,,,,