कोटद्वार के निकट दुगड्डा बाजार में व्यापारी के साथ हुई मारपीट के मामले में आज सोमवार को व्यापार मंडल दुगड्डा ने आंशिक रूप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। तीन दिन पहले होली की शाम दुगड्डा में हुई मारपीट की घटना को लेकर व्यापारियों की ओर से एक बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश डबराल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की थी। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यापारियों से सोमवार को दुकानें बंद करने की बात कही। जिस पर व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 17 मार्च को समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 11 बजे तक बंद रखे जाएंगे। Post navigation कोटद्वार में दुकान में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख। पूर्व मंत्री नेगी पहुंचे घटनास्थल, फिर अधिकारी भी दिखे एक्शन में कोटद्वार में अवैध मदरसा हुआ सील। तहसील, पुलिस, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की टीम ने की कार्यवाही