भगवान श्री बद्रीनाथ धाम दर्शनो को पहुंचे साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत , देवनगरी में प्रशंसकों से दिल खोलकर मिले अन्ना,,,,, जोशीमठ: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कल देर शाम भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा भगवान बद्री विशाल का प्रसाद एवं तुलसी माला भेंट की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया की जाने-माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा शायंकाल को भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान बद्री विशाल की शायंकालीन पूजा -स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। मंदिर दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेता बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले। फिल्म अभिनेता ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अविभूत है भगवान से जन कल्याण तथा देश के सुख समृद्धि की कामना करते है। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ठ, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी केसी भट्ट, नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रबंधक अजय सती विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। Post navigation क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे रविवार 13/08/2023 “उत्तराखंड आपॅरेशन प्रहार ” दून पुलिस ने रजिस्ट्रार ऑफिस के अभिलेखों में धोखाधडी कर करोडो रूपयो की जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के 03 सदस्यों को कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम ने किया खुलासा,,,,,,