गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सरस्वती शिशु निकेतन बैजरो का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने की। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में जहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं इस मौके पर क्षेत्र कई गांवों से पहुंची महिलाओं ने लोक गीतों पर आधारित प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। लोग गीत पर आधारित प्रतियोगिता में जहां ग्राम कुंड की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं ग्राम मटेला की टीम द्वितीय और बैजरो के साथ ग्राम तोल्यू की टीम सामूहिक रूप से तीसरे पायदान पर रही। इस मौके पर विद्यालय से पूर्व में पास आउट हुए उत्कृष्ट बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर वो लगातार प्रयासरत हैं। वहीं निरंतर इस ओर आगे भी कार्य जारी रहेगा। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति मिश्रा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि विद्यालय लगातार आगे भी क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर और तेजी से कार्य करता रहेगा। Post navigation कोटद्वार। आरपी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को दी गई छात्रवृति, हर साल विद्यालय द्वारा दी जाती है छात्रवृति कोटद्वार CIU के तैनात सुशील कुमार और हरीश लाल सहित 10 पुलिसकर्मी केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान चिन्ह से सम्मानित