आधुनिक युग में हो रहे साइबर ठगी प्रकरणों का SSP लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर जनपद की साइबर सेल को साइबर सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी कोटद्वार अमित नेगी द्वारा साइबर सेल कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी हैली सेवा वेबसाइट पर वादी से केदारनाथ हैली सेवा बुकिंग के नाम पर 1,60,000/- रूपये ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में 1,60,000/- रूपये की धनराशि वापस करा दी गयी है जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। आवेदक द्वारा अपनी मेहनत की कमाई को वापस पाकर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साइबर पुलिस टीम कोटद्वार 1. अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा, आशीष नेगी, अरविन्द राय, अमरजीत Post navigation कोटद्वार में मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज महिला सशक्तिकरण सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित