उत्तराखंड में होम मिनी बार लाइसेंस नीति को मिली मंजूरी, इससे लगेगी शराब के अवैध कारोबार पर लगाम, जारी हुआ पहला घरेलू शराब लाइसेंस,,,,,,, देहरादून: उत्तराखंड में होम मिनी बार खुलेंगे। राज्य सरकार ने होम मिनी बार लाइसेंस नीति को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा। प्रदेश में घरेलू बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस बार की शराब नीति में व्यवस्था की गई थी। घर के लिए बार लाइसेंस लेने के लिए संबंधित को 12 हजार रुपये लाइसेंस फीस देनी होगी। हर वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। राज्य सरकार ने ‘होम मिनी बार लाइसेंस नीति’ को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि अभी तक एक लाइसेंस के लिए आवेदन आया था। इसे जारी कर दिया गया है। एक लाइसेंस पर 50 लीटर शराब देसी विदेशी रखी जा सकती है। Post navigation धामी सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नैनीताल, देहरादून और ऋषिकेश में अतिक्रमण करने वालो पर होगी अब सख्त कार्रवाई,,,, उत्तराखंड आज उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किए श्री बद्री – केदार के दर्शन , दोनों धामो में दर्शन कर योगी हुए लखनऊ रवाना,,,,