कोटद्वार। महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्री अग्रसेन सम्मान समारोह 2025 में कोटद्वार के युवा पत्रकार नितिन अग्रवाल को समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (रजि०) के तत्वावधान में एक वैडिंग पॉइंट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे। पत्रकारिता में सराहनीय योगदान के लिए मिला सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा नितिन अग्रवाल को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि युवा पत्रकारों द्वारा समाज की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करना ही लोकतंत्र की सच्ची सेवा है। नितिन अग्रवाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा। > यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार का है जो समाज की भलाई के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहा है। मैं इस विश्वास के लिए आभारी हूँ। Post navigation पौड़ी SSP लोकेश्वर सिंह का यूनाइटेड नेशन से संबद्ध इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन में चयन। उत्तराखंड पुलिस को गर्व, जनता में खुशी श्री सिद्धबली मंदिर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे रक्तदाता