कोटद्वार में आज हुए नगर निगम चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब होने के आरोप लगे है। कोटद्वार के सिब्बूनगर वार्ड नं 23 निवासी 60 वर्षीय धीरेन्द्र प्रकाश कोटनाला ने बताया कि उनके द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर और उत्तराखंड इलेक्शन ऑफिसर को ईमेल करके बताया गया कि अंतिम बार हुए लोकसभा चुनाव में और अन्य सभी चुनाव में उनका नाम हमेशा वोटर लिस्ट में रहा है। लेकिन इस बार नगर निगम मेयर और पार्षद के चुनाव में जारी मतदाता सूची में उनका और उनके आसपास के 563 लोगों के नाम लिस्ट से गायब थे, जिस कारण वो वोट नहीं दे सके। ईमेल में ये भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम न होने से इलेक्शन के परिणाम पर असर पड़ सकता है। जिसकी जांच करते हुए दोषियों पर कार्यवाही करने की अपील की है। वही बातचीत करने पर धीरेन्द्र प्रकाश कोटनाला ने बताया कि 4 दिन पहले भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की और वेबसाइट पर जारी किए गए नंबरों पर बात करने पर बताया गया कि यदि किसी वोटर को स्पेलिंग मिस्टेक, फोटो या अन्य गड़बड़ी होने को लेकर कैंप लगाया गया था उस दौरान आपको ये देखना चाहिए था कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, जिसपर शिकायतकर्ता धीरेन्द्र प्रकाश कोटनाला ने कहा कि ये कैंप उनके लिए था जिनके वोटर कार्ड में गड़बड़ी हुई हो मेरा नाम और बाकी डिटेल्स हमेशा से वोटर कार्ड में सही थे तो एक आम वोटर उस कैंप में क्यों जाएगा। फिलहाल धीरेन्द्र प्रकाश कोटनाला को निर्वाचन आयोग से जवाब आने का निर्णय इंतजार है, अब देखना है कि इस शिकायत पर क्या जवाब मिलता है। Post navigation कोटद्वार के संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर पुलिस की कड़ी नजर। लकड़ी पड़ाव, झूलाबस्ती और स्टेडियम रोड में निकाला फ्लैग मार्च कोटद्वार में 11 बजे तक सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ