कोटद्वार में दर्पण वैलफेयर सोसाइटी जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है, हालही में कुष्ठ आश्रम काशीरामपुर तल्ला में कुष्ठ रोगियों को राशन बांटते समय उन्हीं के साथ रह रहे एक छात्र कविराज को अब अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए फीस का संकट आने लगा। ये जानकारी मिलने के बाद दर्पण वैलफेयर सोसाइटी की टीम द्वारा उसे फीस के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई, सोसायटी के अध्यक्ष त्रिलोक जुयाल और किरण जुयाल ने बताया कि भविष्य में भी छात्र कविराज को इसी तरह लगातार सहयोग किया जाएगा जिससे उसकी पढ़ाई पूरी हो सके। Post navigation कोटद्वार PG कॉलेज में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न, सभी टीचर्स ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी पौड़ी जनपद में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पिंक यूनिट का गठन, मनचलों पर पुलिस की नजर। बेटियों को दिलाया जा रहा सुरक्षा का एहसास