कोटद्वार नगर के पदमपुर सुखरो निवासी एक नाबालिग ने कल शनिवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली कोटद्वार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमपुर सुखरो निवासी ऋषभ नेगी (उम्र 15 वर्ष) ने किसी बात से खिन्न होकर घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ऋषभ के पिता प्रशांत नेगी चमोली जनपद पुलिस में तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Post navigation कोटद्वार में शराब की ओवर रेटिंग के खिलाफ ग्राहक नही जागरूक। पिछले एक साल में ओवर रेटिंग और बिल न देने की केवल 1-1 शिकायत ही मिली कोटद्वार के अंशुल रावत बनें MR. TEEN INDIA 2024, नई दिल्ली में हुआ कार्यक्रम का आयोजन