कोतवाली कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर विवेक रावत को 03.00 ग्राम व अंकुर बहुखण्डी को 03.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो. न. 7060470047 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम / अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। नाम पता अभियुक्त 1.विवेक रावत (उम्र 28 वर्ष) पुत्र विनोद रावत, निवासी- ग्रास्टनगंज कोटद्वार, पौडी गढवाल। 2.अंकुर बहुखण्डी (उम्र -32 वर्ष) पुत्र स्व0 अनूप बहुखण्डी निवासी- नाथुपुर कुम्भीचौड़, कोटद्वार। बरामद माल विवेक रावत से 03.00 ग्राम स्मैक अंकुर बहुखण्डी से 03.00 ग्राम स्मैक Post navigation पौड़ी जिले में छात्रा को जिंदा जलाकर हत्या करने वाले को हुई अजीवन कारावास की सजा कोटद्वार में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर ज्वालपा योग प्राकृतिक संरक्षण समिति द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन। राज्यमंत्री राजेंद्र अंथवाल ने बताया जड़ी बूटियों का महत्व