उत्तराखंड में शासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पीसीएस अफसरों हटाकर किया यहाँ अटैच,,,, देहरादून: शासन ने कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है। बताया जा रहा कि दोनों अफसरों ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती है। इसके अलावा वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायत मिली थी। जानकारी का अनुसार बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्रलाल इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया है। शासन ने इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए है हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी Post navigation उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य जिसने केंद्रीय योजनाओं को सबसे पहले लागू करने किया काम,,,,, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे बृहस्पतिवार 14/09/2023