परिवहन विभाग कोटद्वार द्वारा GMOU कार्यालय कोटद्वार में सड़क सुरक्षा की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विमल पांडे द्वारा गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन के पदाधिकारियों के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रियों को वोमिटिंग करने वाले सिक बैग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सिक बैग का प्रयोग करके कैसे हम अपनी बसों को साफ सुथरा रख सकते हैं तथा वोमिटिंग की समस्या का समाधान कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य स्टाफ को सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारियां भी दी गई साथ ही 10 डस्टबिन और ढाई सौ सिक बैग 10 बसों के लिए वितरित किए गए। Post navigation कोटद्वार पहुंचे DM और SSP, नगर की व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने ली बैठक कोटद्वार बॉर्डर सहित जिले में सभी जगह चेकिंग अभियान लगातार जारी, किरायेदारों के सत्यापन पर भी फोकस। सुरक्षित पौड़ी गढ़वाल को लेकर पुलिस मुस्तैद