हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचना, भीड़ के दृष्टिगत पांच जून तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान,,,,,, ABPINDIANEWS, हरिद्वार- स्नान पर्व और वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर यातायात प्लान जारी किया गया है। 30 मई की शाम चार बजे से 05 जून की रात 10 बजे तक शहर में प्लान लागू रहेगा।गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी स्नान पर्व और वीकेंड को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। सात दिन तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि स्नान पर्व और वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर यातायात प्लान जारी किया गया है। 30 मई की शाम चार बजे से 05 जून की रात 10 बजे तक शहर में प्लान लागू रहेगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था दिल्ली- मेरठ- मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन- मंगलौर- कोर काॅलेज- ख्याति ढाबा- गुरुकुल कांगड़ी- शंकराचार्य चौक से होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। अलकनन्दा- दीनदयाल – पंतद्वीप- चमगादड़ टापू में वाहन पार्क किए जाएंगे। दबाव बढ़ने पर नारसन- मंगलौर- कोर काॅलेज- ख्याति ढाबा- गुरुकुल कांगड़ी- सर्विस लेन- सिंहद्वार- देश रक्षक तिराहा बुढ़ीमाता- श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में वाहनों को भेजा जाएगा।अत्यधिक दबाव होने पर नारसन- मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एसएम तिराहा- शनिचौक- मातृ सदन पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में वाहनों को भेजा जाएगा। पंजाब-हरियाणा के वाहनों के लिए ये होगी व्यवस्था पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए आने वाले वाहन सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर- बिजौली चौक- एनएच 344 होते हुए नगला इमरती- कोर काॅलेज- बहादराबाद बाईपास- हरिलोक तिराहा- गुरुकुल कांगड़ी से होते हुए हरिद्वार आएंगे। साथ ही वाहन अलकनंदा- दीनदयाल- पंतद्वीप- चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर सहारनपुर- मंडावर- भगवानपुर- सालियर- बिजौली चौक- एनएच 344 से होते हुए नगला इमरती- कोर काॅलेज- बहादराबाद बाईपास- हरिलोक तिराहा- गुरुकुल कांगड़ी- सर्विस लेन- सिंहद्वार-देशरक्षक तिराहा-बुढ़ी माता- श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। अत्यधिक दबाव बढ़ने पर मंडावर- भगवानपुर- सालियर- बिजौली चौक- एनएच 344 से होते हुए नगला इमरती- लक्सर- फेरूपुर- जगजीतपुर- एसएम तिराहा- शनि चौक- मातृ सदन पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में आएंगे। नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर- श्यामपुर-चंडी चौकी से चंडी चौक होकर दीनदयाल- पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे। बड़े वाहनों को नजीबाबाद- चिड़ियापुर- श्यामपुर- 4.2 डायवर्ट किया जाएगा। जबकि गौरीशंकर-नीलधारा में पार्क किया जाएगा। सिडकुल, शिवालिक नगर की ओर से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक- रानीपुर मोड़- प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजा जाएगा। दिल्ली की तरफ एनएच 334 से बहादराबाद होते हुए आने वाली सभी टूरिस्ट बसों को ऋषिकुल मैदान में पार्क किया जाएगा। Post navigation उत्तराखंड ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी,,,,, धर्मनगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, पूजा अर्चना सहित् श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में श्रद्धा की डुबकी,,,