उत्तराखंड PM मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के इस जिले के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी की छुट्टी पर लगी रोक,,,,,, पिथौरागढ़: जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी आगामी कुछ दिनों तक अवकाश नहीं ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। जनपद में आगामी 11 अक्तूबर से पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोरों से चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा पदाधिकारी इन दिनों पीएम मोदी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों के छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। डीएम रीना जोशी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। Post navigation हरिद्वार आज मेयर अनिता शर्मा ने किया “सैल्यूट तिंरगा संगठन” द्वारा लगाए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, सैकड़ो लोगों ने उठाया लाभ,,,,,, नोटिस बनाम अरविन्द केजरीवाल मुख्यमन्त्री दिल्ली सरकार एवं संयोजक आम आदमी पार्टी मुख्यमन्त्री भवन दिल्ली,,,,,