देहरादून जनपद न्यायालयों में रक्षा बन्धन का अवकाश 31 अगस्त को तथा ईगास बग्वाल का अवकाश निरस्त,,,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- प्रदीप पंत जिला न्यायाधीश, देहरादून द्वारा आज दिनांक 29.08.2023 को आदेश जारी किए गए कि बार एसोसिएशन, देहरादून के प्रत्यावेदन, वादकारियों की सुविधा के दृष्टिगत एवं रक्षा बन्धन के पर्व का अवकाश राजकीय कार्यालयों एवं माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में दिनांक 31.08.2023 को होने के फलस्वरूप जनपद देहरादून के न्यायालयों में दिनांक 31.08.2023 को रक्षाबन्धन का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता हैतथा पूर्वदिश संख्या – 05/2023 दिनांकित 20.01.2023 में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 23.11.2023 को घोषित इगास- बग्वाल का स्थानीय अवकाश निरस्त किया जाता है। दिनांक 31.08.2023 को नियत पत्रावलियां दिनांक 01.09.2023 को प्रस्तुत की जायेगी। Post navigation उत्तराखंड में धामी सरकार की बड़ी घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी और एमएस की आधी फीस देगी प्रदेश सरकार,,,,,, उत्तराखंड मे आज दो बार आया भूकंप, बागेश्वर और उत्तरकाशी मे महसूस हुए झटके,,,,,