विद्युत विभाग ने बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में करीब आठ लाख रुपये बकाया धनराशि वसूल करने के साथ ही बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है। पौड़ी जनपद के ब्लॉक दुगड्डा, यमकेश्वर और द्वारीखाल के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए दिसंबर में निर्धारित तिथि तक का समय दिया गया था। उपभोक्ताओं ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। जिसके बाद बिलों के भुगतान की धनराशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार 10 हजार रुपये से अधिक बिल का भुगतान नहीं करने वाले 393 उपभोक्ताओं पर 85 लाख रुपये बकाया हैं। जिसमें से 8 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है, वही 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनैक्शन काटे गए हैं। Post navigation देहरादून के DM और SSP ने किया “मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल” का शुभारंभ कोटद्वार में पहले दिन ही बड़ी संख्या में मेयर और पार्षद के नामांकन पत्र की बिक्री, छुट्टी के दिन भी बैंक खोलने के आदेश