पौड़ी जनपद में यमकेश्वर ब्लॉक के पठोल गांव में चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही साथ में गई एक अन्य महिला बाल-बाल बच गई। घायल महिला को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे विधाता देवी पत्नी तुलसी सिंह पड़ोसी महिला ऊषा देवी के साथ घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए चारा-पत्ती लेने जा रही थी। वहीं, भालू ने महिलाओं पर हमला कर दिया। ऊषा देवी हमले में बाल-बाल बच गई और विधाता देवी लड़खड़ाकर गिर गई। भालू ने उन्हें बुरी तरह नोंच डाला। सिर व चेहरे के दाहिने हिस्से के अलावा हाथ, कंधे व गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई। Post navigation पौड़ी जनपद में भव्य रूप में होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन, श्रीनगर में डीएम आशीष चौहान ने मेले के संबंध में ली बैठक कोटद्वार ADJ कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई, अर्थदंड भी लगाया