कोटद्वार में आज बुधवार को यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक मैक्स संख्या UK15TA0819 का चालक अपने वाहन को लालबत्ती चौक कोटद्वार से कौड़ियां चौक की तरफ तेजी और खतरनाक तरीके से चलाकर यातायात मे व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। जिसने कुछ वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया है। इस सूचना पर यातायात निरीक्षक कोटद्वार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैक्स संख्या UK 15TA 0819 को BEL रोड पर रोककर स्वांस परीक्षण किया तो वाहन चालक अभिषेक पुत्र खुशीराम निवासी कौड़ियां कैम्प कोटद्वार नशे शराब में वाहन को चलाने की पुष्टि हुई, चालक को हिरासत में लेकर वाहन को सीज किया गया। जिसको आवश्यक कार्यवाही के लिए कोतवाली कोटद्वार दाखिल किया गया। Post navigation कोटद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करते हुए भेजा गया जेल कोटद्वार पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार नौकरी करने वाले अध्यापक को किया गिरफ्तार