वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग कर रहे 13 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने की दी हिदायत। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है। नाम पता सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 1. गोपीचन्द प्रजापति पुत्र ठाकुर दास, निवासी- प्रजापति नगर कोटद्वार 2. संजीव सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी, निवासी- बडोला गली कोटद्वार 3. रविन्द्र तोमर पुत्र सुरेश तोमर, निवासी- लकडीपड़ाव,कोटद्वार 4. हेमराज पुत्र आरएस, निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार 5. कोमल सिंह पुत्र शिवचरण सिह, निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार 6. संदीप सिंह पुत्र ध्यान चन्द ध्यानी, निवासी- कोड़िया कोटद्वार 7. सोमेश ध्यानी पुत्र करतार सिंह सिंह, निवासी- नजीबाबाद रोड कोटद्वार 8. विजय सिंह पुत्र एस एस नेगी, निवासी- गाड़ीघाट कोटद्वार 9. कुलदीप रावत पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी- पदमपुर कोटद्वार 10. मुकेश बिष्ट पुत्र चंद्र सिंह बिष्ट,निवासी- गुमखाल लैंसडाउन 11. राजेन्द्र पुत्र फकीर चन्द, निवासी-आमपड़ाव कोटद्वार 12. अमित पुत्र राजपाल, निवासी- मोहनपुर, हल्दौर उ0प्र0 13. सन्तोष कुमार पुत्र अजीत घिल्डियाल, निवासी- आमपड़ाव,कोटद्वार Post navigation नजीबाबाद में पत्नी ने की पति की हत्या, पति की सरकारी नौकरी पाना चाहती थी पत्नी। पहले बताया हार्टअटैक, फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा कोटद्वार SDRF टीम ने PG कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दिया आपदा राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण