उत्तराखंड फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और डीएम पौड़ी के निर्देश पर आज फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम होटलों में चैकिंग करने पहुंची। फूड सेफ्टी ऑफिसर रचना लाल और संदीप मिश्रा ने बताया कि नए साल के आगमन पर पौड़ी जिले में कई जगह होटल और रेस्टोरेंट में आज चैकिंग की गई। इस दौरान होटल मालिकों को उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ पर्यटकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में खाद्य कारोबारियों को एक्सपायरी सामान न बेचने के और ना ही भंडारण करने के भी निर्देश दिए गए। FSO ने किचन में सफाई रखने, डस्टबिन का ढक्कन बंद रखने और पक्का बिल लेने के लिए भी निर्देशित किया। चेकिंग के दौरान दही, पनीर और मसाले के पांच सैंपल लिए गए। Post navigation पौड़ी डी.एम. खुद गांव-गांव पहुंचकर ठंड से पीड़ित लोगों को पहुंचा रहे मदद। कंबल, मिठाई और आर्थिक सहायता प्रदान की कोटद्वार नगर निगम चुनाव में 9 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त,आज है नाम वापसी का दिन