पौड़ी जनपद में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाया है। नए साल में बाहर से लैंसडौन, दुगड्डा और लक्ष्मणझूला आने वाले पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया, जिससे वाहन दुर्घटनाये होने से बचाया जा सके। वही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही जारी है। जिसमें लक्ष्मणझूला में 4, कोटद्वार में 2, सतपुली में 2 और लैंसडाउन 1 वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज करते हुए MV एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इस महीने में जनपद के अंदर ड्रिंक एण्ड ड्राइव में कुल 132 वाहन चालको के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवही की गयी है Post navigation कोटद्वार में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के तीसरे सदस्य को झारखण्ड से धर दबोचा कोटद्वार पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार, देश भर के युवाओं को ठगता था गैंग