2025 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। IPL ऑक्शन में उत्तराखंड के आकाश मधवाल करोड़पति बन गए हैं। जो मूल रूप से पौड़ी जनपद के नैनीडांडा ब्लॉक के निवासी है। आकाश को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में लिया है। बीती 23 नवंबर को कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हैट्रिक जमा कर इतिहास रचने वाले आकाश दूसरी बार IPL में अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे। दुबई में चल रही IPL 2025 की नीलामी के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। Post navigation कोटद्वार ARTO ने 5 ट्रेक्टर ट्रॉली किए जब्त, कृषि कार्य में पंजीकृत होकर व्यवसायिक प्रयोग में लाए जा रहे थे ट्रैक्टर कोटद्वार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए पूर्व सैनिकों को SDM को सौंपा ज्ञापन, निकाली रैली