पौड़ी जनपद में बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पौड़ी बाल सुधार गृह में आज सुबह एक किशोर ने सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशसान और पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसके बाद से जांच चल रही है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से पंचनामे की कार्यवाही कर रहा है। किशोर पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के कारण सुधार गृह भेजा गया था। किशोर के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज हुआ था। अगस्त 2021 में भी किशोर के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज है। बताया जा रहा है 17 साल का किशोर पिछली जून से बाल सुधार गृह पौड़ी में था। उसके खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत था। आज सुबह किशोर ने बाथरूम में आत्महत्या कर ली। Post navigation GMOU की बसों में यात्रा करना कितना सुरक्षित, कई बसों में जीवन को हर पल बना है खतरा कोटद्वार में GMOU का नया कारनामा, यात्रियों को दिए जा रहे टिकट पर उठे सवाल। पढ़िए पूरी खबर